आश्रम में निवासरत समस्त दिव्यांगजनों से आत्मीय मुलाकात कर आशीष प्रदान किया – विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर 96 वर्षीय दिव्यांग बाबा को अपनाकर प्रवेश दिया

‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम के 11 सूत्रीय कार्यक्रम सेवा, शिक्षा, स्वास्थ, स्वावलम्बन, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, जीव दया, पुनर्वास, ग्रामोत्थान, संस्कार, राष्ट्रोत्थान के अंतर्गत विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों के कल्याणकारी विविध सेवा गतिविधियों का पाँच दिवसीय दिव्यांगजन मित्र-मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य आर्शीवाददाता परम पूज्य अनन्तश्री विभूषित महामण्डलेश्वर स्वामी श्री प्रखरजी महाराज की परम उपिस्थति में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी सहित आश्रम के विशेष बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने मुख्य द्वार पर सद्गुरू बैण्ड के माध्यम से भव्य स्वागत किया, इसके पश्चात सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर में आश्रम के परोक्ष आशीषदाता सद्गुरू रणछोड़दासजी महाराज के चित्र समक्ष विकास दीप प्रज्वलित किया। सुधीर भाई द्वारा स्वामी प्रखरजी महाराज को आश्रम के विविध प्रकल्पों की जानकारी प्रदत्त करते हुए आश्रम के नवीन निर्माण, सत्यमित्र आडिटोरियम, सत्यवती महिला प्रकल्प, महावीर भोजनशाला, आनन्द करूणालय सहित अवेदना केन्द्र का अवलोकन कराया। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में आश्रम के विशेष बच्चों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर एडवांस योग का प्रदर्शन किया जिसे समस्त अतिथियों ने काफी सराहा। इसके पश्चात दृष्टिबाधित भोली अग्रवाल, अस्थिबाधित सनी ने अपने सुरिले अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखरजी महाराज ने समस्त दिव्यांगजनों को आशीष प्रदान करते हुए कहा कि सेवाधाम का विकास अपने उत्कर्ष की ओर है मुझे खुशी है कि सुधीर भाई के नेतृत्व में अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम मानवता की सेवा का एक जीवन्त उदाहरण बन रहा है। यहां सम्पूर्ण भारत वर्ष बसता है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति अशोक जोशी, श्रीमती ललीता जोशी, आयुष जोशी, डाॅ. पूर्वा, अपर्णा, बेलू गुप्ता, आयुष एवं प्रिंस शर्मा आदि उपस्थित रहे। समारोह के अंत में दिव्यांगजनों को उनी टोपे एवं मौजे भेंट किए।

सुधीर भाई ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर इन्दौर के 96 वर्षीय बाबा जिनकी तीन बार हत्या करने की कोशिश करने वाले परिवार से प्रताड़ित होकर आए, उन्हें आश्रम परम्परानुसार स्नान, केश कर्तन, नवीन वस्त्र पहनाकर आश्रम परम्परानुसार मंगल तिलक, माला एवं मिष्ठान्न खिलाकर प्रवेश दिया। इस अवसर पर डाॅ. बी.डी. खण्डेलवाल, इन्दौर द्वारा दिव्यांगजनों हेतु उनके हेल्थ चेकअप किया एवं समस्त आश्रमवासियों हेतु विशेष भोजन का आयोजन किया गया।