मनोकामना यज्ञ में आश्रम के दिव्यांग बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने आहूति देकर रात्रि में भव्य भजन संध्या के बाद महाआरती की

‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में विश्व धर्म चेतना मंच मध्यप्रदेश द्वारा पूज्य श्री सिद्धेश्वर ब्रम्ह्रर्षि गुरूदेव, तिरूपति की परम कृपा और आर्शीवाद से विश्व में शांति के मनोभाव, विशाल गुरूवंदना एवं मनोकामना पूर्ण यज्ञ पांडित्य गौरव आश्रम श्री श्रीनिवास जी श्रीमाली के सानिध्य में सम्पन्न कराया। यज्ञ के मुख्य यजमान सुधीर भाई गोयल, श्रीमती कांता भाभी, गोरी गोयल ने सर्वप्रथम श्री सिद्धेश्वर ब्रम्ह्रर्षि गुरूदेव व सद्गुरूदेव रणछोड़दासजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मनोकामना यज्ञ का पूजन अर्चन कर प्रांरभ किया। यज्ञ में राजकुमार अग्रवाल, श्रीमती कीर्ति अग्रवाल, डाॅ. अरविन्द मित्तल, डाॅ. सचिन गोयल, श्रीमती अनिता गोयल, भोपाल से रजत सोनी, अर्चना सोनी, ज्योति सिंघई, सियाराम करयारी, पुष्पेन्द्र तिवारी, विवेक त्रिवेदी, जयपुरी से किरण कुमावत, ओ.पी. शर्मा, अरूणा पालीवाल, भारती धाकड़, इन्दौर, पं. राधेश्याम मिश्रा, योग लाईफ चैरल, मंजू वनवासी, अरविन्द वनवासी, विवेक कुमार, रजनी, विभा पंत, डाॅ. सच्चिदानंद शांडिल्य, दिल्ली, सरबजीत सिंह, देहरादून सहित मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, ब्राजील से गुरूदेव के देश भर से अनुयायी यज्ञ में सम्मिलित हुए। मनोकामना यज्ञ पश्चात ध्यान, गुरूवंदना, हनुमान चालिस पाठ एवं भव्य भजन संध्या रात्रि में आयोजित हुई जिसमें आश्रम के बच्चों द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी जिसे समस्त गुरू भक्तों ने सराहा पश्चात महाआरती जितेन्द्र श्रीमाली, पं. राजेन्द्र कुमार व्यास, पं. अमित कुमार मेहता ने सम्पन्न कराई।