सम्पूर्ण आश्रम परिसर कृष्णमय हरे कृष्णा हरे-हरे रामा की धुन पर लीन होकर झूमने लगा

‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में कृष्णाकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ संस्थापक आचार्य अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ के माध्यम से भगवत गीता दान महायज्ञ एवं संकीर्तन का शुभांरभ श्रीकृष्ण एवं सदगुरू रणछोड़दासजी महाराज के चित्र के समक्ष उज्जैन इस्काॅन राघव पंडितदास, सुधीर भाई गोयल, श्रीमती कांता भाभी, श्याम वल्लभ प्रभु, मुरारी हरी प्रभु, चित्तहारी श्याम प्रभु ने विकास दीप प्रल्वलित कर किया। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर उज्जयिनी को गोरवान्वित करने वाले माननीय डाॅ. मोहन यादव के स्वर्णीम कार्यकाल के लिए प्रभु से प्रार्थना हेतु यह भव्य आयोजन किया गया जिसमें इस्काॅन के प्रभुभक्तों द्वारा भगवत गीता आश्रम के दिव्यांगों, बहु दिव्यांगों, युवाओं एवं वृद्धों को प्रदान कर श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में सार गर्भित जानकारी दी एवं वृहद रूप से संकीर्तन किया। संकीर्तन के दौरान समस्त आश्रमवासी श्रीकृष्ण के रास में मग्न होकर नाचने लगे। सम्पूर्ण आश्रम सम्पूर्ण आश्रम परिसर कृष्णमय हरे कृष्णा हरे-हरे रामा की धुन पर लीन होकर झूमने लगा। आश्रम के निवासियों को गीता प्रदान कर प्रसादी वितरित की गई।