गौसेवा, लंगूर सेवा, जीव दया, सद्गुरू पूजन, पर्यावरण संरक्षण, महारोगियों की विशेष फलाहारी प्रसादी के साथ रक्षा सूत्र बंधवाया

७ सितम्बर २०२३, कृष्णजन्माष्टमी पर ‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने अपना जन्मोत्सव सेवा पर्व के रूप में आश्रम परिवार के 750 सदस्यों के साथ मनाया उनके बीच खुशियाँ बांटी। इस अवसर पर आश्रम के परम आराध्य प.पू. स्वामीश्री रणछोड़दासजी महाराज, सरस्वतीलब्ध आचार्यदेव पद्मभूषण श्रीमद् विजय रत्नसुन्दर सुरीश्वरजी महाराज, देवर्षि पन्यास सूरी वज्रसेन विजयजी म.सा., आचार्यदेव श्रीमद् विजय हेमप्रभ सुरीशवरजी महाराज, महामण्डलेश्वर प.पू. प्रखरजी महाराज, संतश्री अडाणेश्वरजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर आजीवन नीति मार्ग पर चलकर जीवदया, पर्यावरण संरक्षण और पीड़ित मानवता की सेवा संकल्प को दोहराया। प्रातःकाल गौसेवा, लंगूर सेवा, जीव दया, पौधों में जल एवं आश्रम के समस्त बच्चों युवाओं एवं बुजुर्गों को विशेष फलाहारी भोजन कराया। इस अवसर पर कुष्ठधाम हामूखेड़ी के महारोगी भाई बहनों को नाश्ता एवं फलाहारी भोजन प्रसादी का आयोजन कर प्रतिवर्षानुसार महारोगी बहनों ने सुधीर भाई को रक्षा सूत्र बांधा एवं भाईजी ने भी नियमित उपेयागी सामग्रियाँ सहित राशि भेंट की। नागदा के वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर लाल कांठेड के पुत्र रवि कांठेड़ अपने साथियों के साथ सेवाधाम आश्रम में अपना जन्मदिवस मनाने आए। सुधीर भाई ने सम्पूर्ण आश्रम का भ्रमण कराया एवं सेवाधाम आश्रम द्वारा उनका अंभिनंदन कर साफा, माला पहनाकर सम्मान किया गया। नागदा से पधारे समस्त आंगतुकों ने भी सुधीर भाई को जन्मदिवस पर सम्मानित किया। सुधीर भाई ने कृष्णजन्माष्टमी एवं जन्मदिवस पर देश विदेश से सभी कल्याण मित्रों द्वारा जन्मदिवस की शुभकामनाऐं प्रदान की इस हेतु सुधीर भाई ने समस्त समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, गणमान्यजनों को धन्यवाद प्रकट किया।