प्रत्येक भारतीय के लिए यह गौरव का दिन है जो स्वर्णीम अक्षरों में युगो-युगों तक अंकित रहेगा।

सेवाधाम आश्रम के परोक्ष समाजसेवी मास्टर अंकित गोयल के 39वें जयन्ती पर्व पर 39 दिवसीय 32वें वर्षा मंगल महोत्सव ‘‘अंकितग्राम वर्षा मंगल राष्ट्रोत्सव’’ एवं भारत के चन्द्रयान 3 की सफलता पर सुधीर भाई के मार्गदर्शन एवं श्रीमती कांता भाभी के साथ नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हनुमान चालिसा एवं णमोकार मंत्र का पाठ किया। सम्पूर्ण भारवासियों के साथ सुधीर भाई पूणे से इन्दौर यात्रा के दौरान प्रार्थना कर कहा कि यह भारत के लिए अभूतपूर्व, अविस्मरणीय गौरव का क्षण है जो स्वर्णीम अक्षरों में लिखा जावेगा इसके लिए प्रत्येक भारतवासी बधाई के पात्र है, हमारे वैज्ञानिकों का हौसाला बढाया और इस सफलता पर हमें गर्व है। हमारे भारत के महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और निर्देशन में इसकी सफलता प्राप्त हुई है। हमारे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी ने हमारे वैज्ञानिकांे का उत्साहवर्धन किया है। इस सफलता पर सम्पूर्ण भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाऐं प्रकट की।