‘अंकितग्राम’, सेवाधाम आश्रम में रामनवमी पर्व पर महाआरती के आयोजन पर आश्रमवासियों के साथ आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ‘‘भाईजी’’, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी द्वारा सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर में श्रीराम का पूजन अर्चन कर आरती की, इस अवसर पर सत्यवती महिला प्रकल्प में बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के साथ वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया।

भाईजी ने समस्त बच्चों को भगवान राम के बताए सदमार्ग का अनुसरण करते हुए अपने श्रेष्ठ कर्मों से भारत राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के साथ सत्य और नीति मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।

रामनवमी पर रीवा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अनुशंसा पर 13 वर्षीय मानसिक दिव्यांग को आश्रम की परम्परानुसार मंगल तिलक, माला एवं मिष्ठान्न खिलाकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मानकर प्रवेश दिया।

रामनवमी पर्व पर समस्त आश्रमवासियों हेतु दिव्य विशेष प्रसादी का अयोजन भी हुआ।