‘अंकितग्राम’, सेवाधाम आश्रम अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवम् चिंतक श्रद्धेय स्व. डाॅ. वेद प्रताप वैदिक की आत्मशांति हेतु सत्यवती महिला प्रकल्प में वैदिक जी के पुत्र सुपर्ण वैदिक, दिल्ली, प्रकाश आर्य, प्रधान, आर्य लक्ष्मीनारायण पाटीदार, उप प्रधान मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा, भोपाल, सुधीर भाई ‘‘भाईजी’’, श्रीमती कांता भाभी की विशेष उपस्थिति में प्रातःकाल यज्ञाचार्य राजेन्द्र व्यास, वरिष्ठ वैदिक विद्धान, उज्जैन द्वारा वैदिक शांति यज्ञ अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में अतिथियों ने वैदिकजी के जीवन काल एवं उनके कार्यों को याद कर कहा कि वैदिकजी जैसे महामानव अब शायद ही होंगे। पत्रकारिता का क्षेत्र में उनका अद्वितीय योगदान रहा है। वैदिक जी अब हमारे बीच शरीर से नही है किन्तु परोक्ष रूप से उनका आर्शीवाद हमेशा बना हुआ है और चिरकाल तक बना रहेगा। वह आर्य समाज के सच्चे सपूत थे और उनके शब्द लेखनी के रूप में हमेशा युवाओं को नई उर्जा प्रदान करते रहेंेगे।

श्रद्धांजलि सभा में प्रकाश आर्य, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सुधीर भाई, अरविन्द जैन प्रदेश अध्यक्ष भारत रक्षा मंच, प्रसिद्ध संतुर वादिका डाॅ. वर्षा अग्रवाल, श्रीमती कांता भाभी, श्रीमती मंजू वनवासी, सुशील दवे, डाॅ. अक्षय कुमार आचार्य, आर्य समाज उज्जैन प्रधान जीवन प्रकाश आदि ने अपने विचार व्यक्त कर उपस्थित जन समुदाय ने वैदिकजी के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आश्रम परिसर स्थित औषधी उद्यान में अस्थियाँ भूमि को समर्पित कर त्रिवेणी (बड़, पीपल एवं नीम) लगाई। इस अवसर पर वाद्य गुरू ललित महंत, वरिष्ठ पत्रकार क्रांति कुमार वैद्य, मोनिका दीदी, गोरी दीदी, बालकृष्ण आर्य, रमेश चन्द्र पाटीदार, आधारशिला स्कूल, हीरालाल पाटीदार, महेशचन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र पटेल, विजय, बाबूलाल, मौलाना, माणकलाल राठौर, नाथूलाल शर्मा, बालकृष्ण पोरवाल, जमनालाल जाट, राजेन्द्र शर्मा, बड़नगर, राजेन्द्र यादव, श्रीमती सरिता यादव, लक्ष्मीनारायण पटेल, खेमराज लाईनमेन, अशोक नागर, जीवन प्रकाश प्रधान आर्य समाज, उज्जैन, वेद प्रकाश आर्य, सुरेश पाटीदार सहित अनेक गणमान्यजन, प्रबुद्धजन एवं आर्य बन्धुगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम पश्चात विशेष दिव्य प्रसादी का आयोजन हुआ।