महायोगिनी डाॅ. आर नागरत्ना ने (आर्यन) अंकित ग्राम रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ़ योगा एण्ड नेचरोपेथी कोर्सेस का शुभारंभ किया।  

‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम में अंकित ग्राम रिसर्च इंस्टीटॅयूट ऑफ़ योगा एण्ड नेचरोपेथी (आर्यन) द्वारा संचालित योगा पाठयक्रमों का शुभारंभ महायोगिनी डाॅ. आर. नागरत्ना चिकित्सा निदेशक स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्था, बैंगलोर के मुख्य आतिथ्य में पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया, डाॅ. पद्मिनी टेकुर, एसोसिएट प्रोफेसर, एस व्यासा, बैंगलोर डाॅ. अमित सिंह, चीफ मेडिकल आफीसर, एस व्यासा, बैंगलोर, सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ‘‘भाईजी’’, श्रीमती कांता भाभी, प्रियल माहेश्वरी, अमेरिका, प्रितु निदरलैण्ड, मोनिका दीदी, पूजा महेन्द्र छाड़िया, सरपंच अम्बोदिया सहित अरविंदो हाॅस्पिटल एवं मेडिकल काॅलेज, इन्दौर के वरिठ चिकित्सकगणों के साथ आश्रम के बच्चों, युवाओं एवं बुजूर्गो की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवाधाम के सद्गुरू रणछोड़दासजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। सुधीर भाई ने अपने उद्बोधन में बताया कि विश्व की जानीमानी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर से मान्यता प्राप्त अंकित ग्राम रिसर्च इंस्टीटॅयूट ऑफ़ योगा एण्ड नेचरोपेथी (आर्यन) के 3 कोर्सेस का शुभारंभ हुआ है।

सेवाधाम के माध्यम से उज्जैन को मिली योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र की इस सौगात में अन्य कोर्स भी प्रारम्भ होंगे। प्रथम (YCB) योगा सर्टिफिकेट बोर्ड कोर्स, द्वितीय (YIC) योगा इंस्ट्रक्टर कोर्स एवं तीसरा (SMET) सेल्फ मेनेजमेंट ऑफ़ एक्सेसिव टेंशन कोर्स प्रारंभ किया जा रहा है।

डाॅ. आर. नागरत्ना को ‘‘सेवाधाम राष्ट्रीय महायोगिनी सम्मान’’ से सम्मानित किया गया । 

इस अवसर पर डाॅ. आर. नागरत्ना को योग चिकित्सा के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं देश विदेश में स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को स्थापित करने हेतु सेवाधाम आश्रम परिवार ने ‘‘सेवाधाम राष्ट्रीय महायोगिनी सम्मान’’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैंने यहां का कार्य देखा बहुत ही सुंदर कार्य हो रहा है, हम सब मिलकर सुधीर भाई का हाथ से हाथ मिलाकर एक साथ काम करें, आज वर्तमान समय में हमारी लाईफ स्टाईल को सुंदर बनाने के लिए एक ही तरीका है हमें योगा, नेचरोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपेथी को आगे बढ़ाना होगा। हम सब मिलकर सुधीर भाई ने जो कार्य शुरू किया है एवं यहां निवासरत 700 परिवारिक सदस्यों को भी स्वास्थ लाभ मिले एवं उत्तर भारत में एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। जिस प्रकार स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षैत्र में कार्य कर रही है हम सेवाधाम आश्रम के साथ मिलकर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचाएगें क्योंकि आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति को इसकी अत्यधिक आवयकता है। कार्यक्रम का आभार प्रो. रमनी रंजन पाणिग्राही डायरेक्टर, आर्यन ने किया।  

डॉ. आर. नागरत्न योग चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी नाम।  

डॉ. आर. नागरत्न योग चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी लोगों में से एक हैं। वह डीन, योग और जीवन विज्ञान विभाग और आरोग्यधाम, S VYASA में मुख्य सलाहकार हैं। डॉ नागरत्ना ने बैंगलोर मेडिकल कलेज से एमबीबीएस, मैसूर मेडिकल कलेज से आंतरिक चिकित्सा में एमडी, ब्रिटेन के एडिनबर्ग से एमआरसीपी और एफआरसीपी किया। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके 80 से अधिक प्रकाशन हैं और विभिन्न बीमारियों के लिए योग की श्रृंखला पर उनकी 11 पुस्तकें प्रकाशित हैं। उन्हें भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी (ISM & H) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा योग के क्षेत्र में योगदान के लिए पतंजलि पुरस्कार, डा़ पी एस शंकर वैद्य श्री‘‘ पुरस्कार उत्ष्टता की महिला पुरस्कार आदि प्राप्त है।