पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया सहित देश के सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायकों का नाद ब्रह्म समागम होगा।  

सद्गुरू कबीर स्मारक समिति, लुनियाखेड़ी द्वारा ‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम में 25 फरवरी 2023 को सायंकाल 6.00 बजे से पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के नेतृत्व में 150 से अधिक देशभर के कबीर पंथियों की उपस्थिति में 28वाँ कबीर महोत्सव एवं 12वीं मालवा कबीर जन सांस्कृतिक चेतना यात्रा के विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई ‘‘भाईजी’’ ने बताया कि इस भव्यातिभव्य आयोजन में 150 से अधिक देश विदेश के अनेक आमंत्रित कलाकार एवं कबीर पंथी अमेरिका, रशिया, बैंगलोर, मुम्बई, दिल्ली, अहमदाबाद, धर्मशाला, कच्छ-भुज, गोवा, राजस्थान, चैन्नई, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि विभिन्न देश, प्रांतों एवं शहरों से भाग ले रहे है। इनमें मुख्य रूप से मुरालाला मारवाड़ा, कच्छ, मंतश बैण्ड, दिल्ली, हरप्रीत सिंह, गोवा प्रमुख है।

सुधीर भाई ने सभी प्रबुद्धजनों, जनमानस एवं कबीर भजन प्रेमियों को कबीर भजन गायको के श्रीमुख से भजनानंद के दुर्लभ और अनुपम अवसर का लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया है।

पद्मश्री प्रहलाद सिंह जी टिपानिया

कबीर भजन गायक मुरा लाला मारवाड़ा, कच्छ