उज्जैन। ‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में बड़े ही धूमधाम से इस वर्ष महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अर्पण कुटीर स्थित सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई जी गोयल, श्री नितेश गर्ग (चार्टेड अकाउंटेंट), मुम्बई, उनकी माताजी श्रीमती मंजू गर्ग ने मंगल तिलक कर माल्यार्पण किया।

सुधीर भाई जी ने महर्षि वाल्मिकी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, संस्कृत महाकाव्य रामायण, जो राम के जीवन के माध्यम से हमें सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है, महर्षि वाल्मिकी जी उसके रचियता है।  उनके द्वारा लिखित रामायण पर नन्हे-मुन्हे बच्चों को सुधीर भाई जी ने जानकारी प्रदत्त की।

इस अवसर पर सेवाधाम के स्वच्छताकर्मियों मुकेश, दीपक, तेजू एवं राहुल का मंगल तिलक, माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया, आश्रम के विशेष बच्चों ने राम-नाम का जाप किया।

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=VO9jMdHw1WE[/embedyt]