हरिजन सेवक संघ की 93 वर्ष के बाद त्रि दिवसीय राष्ट्रीय बैठक सेवाधाम में प्रांरभ 

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम गांधी के कार्योे को आगे बढ़ा रहा है…
-बालयोगी उमेश नाथ (राज्यसभा सदस्य)

महात्मा गांधी की 22 से अधिक राज्यों के गांधीवादियों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण हुआ

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम उज्जैन में महात्मा अंकित की 41वीं जन्म जयंती पर ‘अंकितोत्सव’ अंतर्गत 93 वर्ष बाद बाबा महाकाल की अनादि कुंभ नगरी में महात्मा गांधी द्वारा 1932 में स्थापित हरिजन सेवक संघ की त्रि दिवसीय राष्ट्रीय बैठक के शुभारंभ के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डाॅ. शंकर कुमार सान्याल की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि बालयोगी उमेश नाथ महाराज, राज्यसभा सदस्य, नरेश यादव पूर्व राज्य सभा सदस्य, राजू भाई परमार पूर्व राज्य सभा सांसद, प्रेमा करिअप्पा पूर्व राज्यसभा सदस्य, रजनीश भाई सचिव गांधी समाधी राजघाट नईदिल्ली, कुंवर शेखर विजेन्द्र कुलाधिपति सोभित विश्वविद्यालय, मेरठ, पद्मश्री उमाशंकर पाण्डे जल यौद्धा, पद्मश्री धर्मपाल सेनी, आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, संजय राय सचिव हरिजन सेवक संघ, श्रीमती कांता भाभी, उर्मिला श्रीवास्तव, प्रसिद्ध आर्टिस्ट हिना चक्रवर्ती एवं डाॅ. निशा बाला त्यागी, वैकंट रत्नम, देवराज त्यागी, रजनीश कुमार, सुन्दर वेलू, रमेश कुमार सहित देशभर के गांधीवादी विचारक, समाजसेवी, शिक्षाविदों सहित 22 राज्यों से आए गांधीवादी, विचारकों, शिक्षाविदों, समाजसेवकों के साथ रचनात्मक कार्यकर्ताओं एवं देशभक्तों की उपस्थिति में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण एवं सम्मान किया गया।

बालयोगी उमेश नाथ ने कहा कि सेवाधाम में आना और यहां की पुण्य धरा पर महात्मा गांधी द्वारा स्थापित हरिजन सेवक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने भारत में उज्जैन को राष्ट्रीय बैठक के लिए चुना यह अनुपम है और आज सुधीर भाई ने अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्थापित कर एक ओर अध्याय मानवता की सेवा के साथ गांधी विचारों को मजबूत किया है, सुधीर भाई वाकई में मानव सेवी बेरागी है, अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम गांधीजी के विचारों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हरिजन सेवक संघ एक नई युनिट का प्रोजेक्ट मानव सेवा के हितार्थ बनाए मैं उसमें तन-मन-धन से सहयोग के लिए तत्पर हूं।

डाॅ. शंकर कुमार सान्याल ने कहा कि महात्मा गांधीजी ने वाल्मिकि समाज के लिए भी बहुत कार्य किए है और मुझे प्रसन्नता है कि हमारे बीच उमेश नाथ जी आए जो वर्षों से हरिजन सेवक संघ के कार्यों से जुड़े है और हमारा मार्गदर्शन किया इस हेतु धन्यवाद।

सुधीर भाई ने सम्पूर्ण देश के 22 राज्यों से आए अतिथियों का स्वागत कर उमेश नाथजी से कहा कि यह गांधी प्रतिमा जीवंत गाधी डाॅ. एस.एन. सुब्बाराव के हाथों स्थापित होना थी किन्तु उनके ना रहने पर यह नही हो सका किन्तु आज उन्होंने महात्मा अंकित के जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में इतने महात्माओं को भेज दिया जिन्होंने गांधी के विचारों को आत्मसात किया। आज महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण सेवाधाम का एतिहासिक दस्तावेज बन गया है।

हरिजन सेवक संघ के सचिव संजय राय ने बताया कि आज का यह दिन स्वर्णीम अक्षरों में अंकित हो गया है क्योंकि सम्पूर्ण विश्व में महात्मा गांधी की मदर संस्था के रूप में स्थापित हरिजन सेवक संघ की त्रि दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। प्रातःकाल राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. शंकर कुमार सान्याल के नेतृत्व में प्रातःकाल अर्पण कुटीर स्थिति सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर में सद्गुरू रणछोड़दास महाराज के चित्र के समक्ष विकास दीप प्रज्वलित कर गौ सेवा एवं दिव्य त्रिवेणी को जर्लाचन किया। आश्रम परिसर में ध्वजारोहण कर जय जगत-जय जगत के नारों के जयघोष के साथ आचार्य विजय रत्न सुन्दर सुरीश्वर औषधी उद्यान से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए बैठक स्थल पर पहुचें एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. शंकर कुमार सान्याल की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई।

'अंकितग्राम' सेवाधाम आश्रम उज्‍जैन - गतिविधियॉं

Events & Functions

हरिजन सेवक संघ की 93 वर्ष के बाद त्रि दिवसीय राष्ट्रीय बैठक सेवाधाम में प्रांरभ …

Events & Functions

पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित ‘अंकितग्राम’ सेवाधाम आश्रम में सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर ‘अर्पण कुटी’…