अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में मध्यप्रदेश के लोह पुरूष डा. मोहन यादव को सम्राट विक्रमादित्य सेवाधाम…

विश्व में प्रेम, शांति और समरसता के होली पर्व अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध शर्मा बंधुओं द्वारा
राम भजनों की स्वारांजलि से राममयी हुआ सेवाधाम
शर्मा बंधुओं द्वारा सेवाधाम पर गीत की रचना को सुन भगवान की विशेष संताने भाव विभोर हो उठी
‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में दिव्यांग बच्चे, युवा एवं बुजूर्ग राम के रस में ऐसे डूबे कि सम्पूर्ण वातावरण ही राममयी हो गया। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ‘‘भाईजी’’ ने बताया किया विश्व में प्रेम, शांति और समरसता के प्रतिक होली पर्व अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध उज्जैन निवासी प. राजीव शर्मा, पं. मुकेश शर्मा, शैलेश शर्मा, मिथिलेश शर्मा ‘‘शर्मा बन्धुओं’’ द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आश्रम के आराध्य सद्गुरू रणछोड़दासजी महाराज के चित्र के समक्ष विकास दीप प्रज्वलित कर सुधीर भाई गोयल, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी एवं गोरी दीदी ने समस्त अतिथियों का स्वागत मंगल तिलक, दुपट्टा एवं मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
शर्मा बंधुओं द्वारा सेवाधाम पर गीत की रचना को सुन भगवान की विशेष संतान (बच्चे, युवा एवं बुजूर्ग) एवं सेवाधाम परिसर जोरदार तालियों के साथ गूंज उठा और आश्रम के कोने-कोने में हर तरफ उत्साह नजर आने लगा एवं होली के गीत पर पुष्प वर्षा कर सभी श्रोतगण नाचने लगे। तबला वादक अखिलेश शर्मा, कीबोर्ड पर सुधांशु शर्मा ने साथ दिया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित भोली अग्रवाल एवं अस्थिबाधित सनी द्वारा गीत व आश्रम के विशेष बच्चों द्वारा लेझीम एवं लाठी काठी का प्रदर्शन कर मन मोह लिया।
शर्मा बंधुओं ने सेवाधाम आश्रम की मानवीय सेवाओं को देख भाव विभोर हो उठे और उन्होंने सुधीर भाई द्वारा की जा रही सेवाओं को अतुलनीय एवं वंदनीय बताया, यहां की मानव सेवा को हमारे ह्रदय में महसूस कर जीवन में प्रेरणा लेनी चाहिए, यह एक ऐसा सेवा का मंदिर है जहां प्रत्येक निवासी की आत्मा में राम बसते है, उन्होंने यह भी कहा कि यह सौभाग्य है कि मैं और सुधीर दोनों उज्जैन के स्कूल के सहपाठी है।