अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 50 वृद्धों एवं दिव्यांगो को कराए महाकाल मंदिर में सुलभ दर्शन

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन उमेश जोगा ने अभिनव पहल करते हुए महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के एक दिन पूर्व अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 50 वृद्धों एवं दिव्यांगों को सुलभ दर्शन कराए। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने बताया कि उज्जैन पुलिस प्रशासन ने एक अनूठी पहल कर साथ ही महाकाल मंदिर में श्रीमती कांता गोयल के नेतृत्व में 50 वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को सुलभता से दर्शन कराए।

आश्रम की वृद्ध माताऐं एवं बुजुर्गो ने महाकाल के दरबार में अपना माथा टेका और कहा कि पुलिस एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने बहुत ही अच्छी व्यवस्था की है जिससे उज्जैन आने वाले किसी भी वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को महाकाल मंदिर परिसर में कोई भी असुविधा नही होगी।

आश्रम आगमन पर महाकाल बाबा के जयघोष के साथ सुधीर भाई ने सभी का स्वागत सत्कार किया। महाकाल मंदिर में दर्शन में थाना प्रभारी थाना भैरवगढ़ एवं महाकाल पुलिस चैकी एवं मंदिर प्रशासन के सेवाधारियों ने सुलभ दर्शन में बुजूर्गों का सहयोग किया।

'अंकितग्राम' सेवाधाम आश्रम उज्‍जैन - गतिविधियॉं

Visits & Testimonials

‘अंकितग्राम’, सेवाधाम आश्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योग शिक्षक पद्मश्री डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र…

Post a comment

Your email address will not be published.