‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम के परोक्ष समाजसेवी मास्टर अंकित गोयल के 39वें जयन्ती पर्व पर 39 दिवसीय 32वें वर्षा मंगल महोत्सव ‘‘अंकितग्राम वर्षा मंगल राष्ट्रोत्सव’’ अंतर्गत भोपाल प्रवास के दौरान अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने केरल के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान से सौजन्य भेंट कर खादी संग वस्त्रम से सम्मानित किया। इस अवसर पर पद्मश्री डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र कुलाधिपति एस. व्यासा विश्वविद्यालय, बैंगलूरू एवम् संस्थापक स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान, बैंगलूरू, अरविन्द चंजेरी संस्था उपाध्यक्ष एवं सदस्य एकेडमीक कांउसिल एस व्यासा विश्वविद्यालय, बैंगलूरू विशेष रूप से उपस्थित रहें। सुधीर भाई ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दिनांक 18.08.2022 को माननीय आरिफ जी सेवाधाम पधारें थे एवं आज भी उनसे बातचीत में ऐसा लगा जैसे वह अभी-अभी सेवाधाम से होकर आए है। उनसे सेवाधाम के विकास को लेकर अनेक चर्चाऐं हुई।