आर्यन के विशेष बच्चों ने किया एडवांस योग का प्रदर्शन।  

‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम के परोक्ष समाजसेवी मास्टर अंकित गोयल के 39वें जयन्ती पर्व पर 39 दिवसीय 32वें वर्षा मंगल महोत्सव ‘‘अंकितग्राम वर्षा मंगल राष्ट्रोत्सव’’ पर पद्मश्री डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र कुलाधिपति एस. व्यासा विश्वविद्यालय, बैंगलूरू एवम् संस्थापक स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान, बैंगलूरू, अरविन्द चंजेरी संस्था उपाध्यक्ष एवं सदस्य एकेडमीक कांउसिल एस व्यासा विश्वविद्यालय, बैंगलूरू के साथ डाॅ. विक्रांत सिंह तोमर ग्लोबल कन्वेनर ऑफ़ युनाईटेड कांश्यसनेस एवं इंटरनेशनल काआर्डिनेटर वसुधेव कुटुम्बकम् सिविल 20 फाॅर जी 20 ने सुधीर भाई के साथ नीम का पौधारोपण किया। आश्रम के मुख्य द्वार पर सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ‘‘भाईजी’’, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी सहित आश्रम के नन्हे-मुन्हे दिव्यांग एवं विशेष बच्चों ने सद्गुरू बैण्ड के माध्यम से भव्य स्वागत किया। स्वागत पश्चात डाॅ. नागेन्द्र ने सहजता से आश्रम के दिव्यांग बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और सुधीर भाई द्वारा की जा रही मानव सेवा को सराहा। इस अवसर पर अंकितग्राम रिसर्च इंस्टीट्यूट आॅफ योग एण्ड नेचरोपेथ (आर्यन) का अवलोकन कर आश्रम के विशेष बच्चों द्वारा तैयार एडवांस योग का प्रदर्शन देख कहा कि इन बच्चों में योग एवं नेचरोपेथ के विषय में काफी गहन रूचि दिखाई देती है एवं यहीं भविष्य के योग की दिशा में अपना एवं सेवाधाम का नाम रोशन करेंगे।