‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम संस्थापक संचालक सुधीर भाई गोयल ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन से भोपाल में सौजन्य भेंट की।

श्री जैन की सहजता, सरलता एवं मानवीय संवेदनाओं ने सुधीर भाई काफी प्रभावित किया। इस अवसर पर सुधीर भाई ने आश्रम की विविध सेवा गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए आश्रम में निवासरत 1100 से अधिक दिव्यांग, बहु दिव्यांग एवं मनोरोगी बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के संदर्भ में जानकारी देते हुए आश्रम की गतिविधियों के अवलोकन हेतु आमंत्रित किया।

श्री जैन ने आश्रम आगमन की स्वीकृति प्रदान की। आश्रम के दायित्वोत्सव का स्मृति चिन्ह एवं भगवान महाकाल बाबा का थ्री डी चित्र भेंट किया।

'अंकितग्राम' सेवाधाम आश्रम उज्‍जैन - गतिविधियॉं

Events & Functions

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में भारत सरकार के सीआरसी भोपाल द्वारा दिव्यांगजनों हेतु जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न…

Events & Functions

79वें स्वतंत्रता दिवस पर अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में वयोश्रेष्ठ शतायु ठाकुर सत्यनारायण सोलंकी ने दिव्यांगजनों…