सेवाधाम गांधीवादी सिद्वांतों पर चलकर मानव सेवा का कार्य कर रहा है
-पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन

विश्व में गांधीवादी मूल्यों के प्रसार करने एवं अहिंसा, मानवता और सत्य का पालन करने एवं हमारी सनातन संस्कृति का जुड़ाव पैदा करने वाले एवं गांधी आश्रम इंडोनेशिया के संस्थापक व पद्मश्री इन्द्र उदयन अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के विशेष बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गो से आत्मीय मुलाकात की। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने आश्रम के विविध सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए आश्रम का अवलोकन कराया। सुधीर भाई के आमंत्रण पर वह पुनः आश्रम आए और उन्होंने कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं मुझे गांधीजी द्वारा बताए गए अनेक वाक्य यहां चरितार्थ होते दिखाई देते है। मैं पूरे विश्व में गांधीजी द्वारा बताए मूल्यों को जन-जन तक प्रसार प्रचार करता हूं और यह आश्रम सुधीर भाई केे नेतृत्व में सत्य और नीति मार्ग पर चलकर मानव सेवा का अनुपम कार्य कर रहा है। मैं सुधीर भाई एवं सम्पूर्ण परिवार को धन्यवाद देता हूं। यहां भारत भर से यहां आए बच्चों से लेकर बुढ़ों तक सारे बिना भेदभाव के यहां रहते है और हर प्रकार के दिव्यांगों की सेवा यहां हो रही है। मुझे आज भी डाॅ. एस.एन. सुब्बारावजी के कार्यों की झलक यहां देखने को मिलती है, मुझे यहां आकर पता चला की डाॅ. एस.एन. सुब्बारावजी का जुड़ाव सेवाधाम और सुधीर भाई से क्यों रहा। वह भी जब भी मध्यप्रदेश आते तो सेवाधाम जरूर आते रहे।

'अंकितग्राम' सेवाधाम आश्रम उज्‍जैन - गतिविधियॉं

Events & Functions

सेवाधाम जैसा मानव सेवा कार्य मैंने किसी संस्था में नही देखा… – थावरचन्द गेहलोत, राज्यपाल…

Events & Functions

हरिजन सेवक संघ की 93 वर्ष के बाद त्रि दिवसीय राष्ट्रीय बैठक सेवाधाम में प्रांरभ …

Events & Functions

पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित ‘अंकितग्राम’ सेवाधाम आश्रम में सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर ‘अर्पण कुटी’…