अंकितग्राम, सेवाधाम के निराश्रित-दिव्यांग बच्चों को नवजीवन देने वाली 300 बच्चों की माँ कांता भाभी…

सुधीर भाई ने पहलगांव में हुए नृसंहार पर पाकिस्तान की घोर निंदा करते हुए भारत से कठोर कार्यवाही की मांग की
मानव सेवातीर्थ अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा नृसंहार में शहीद हुए मृतात्माओं की आत्मशांति हेतु अर्पण कुटीर स्थित सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर में प्रकाण्ड पंड़ित राजेन्द्र व्यास के आचार्यत्व में आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी सहित विशेष बच्चों, युवाओं एवं बुजूर्गो ने वैदिक शांति यज्ञ किया। सुधीर भाई ने बताया कि पहलगाव में आंतकियों ने निहत्थे और अबोध लोगों पर धर्म के नाम पर भेदभाव करते हुए हमला कर गोलियों से छलनी किया और यह साबित कर दिया कि पाकिस्तान हमारे देश से प्यार नही करता है। यह निश्चित रूप से इतना जघन्य अपराध है जिसका भारत ही नही सम्पूर्ण विश्व निंदा कर रहा है। यह हमला भारत की एकता, अस्मितता और भारत के स्वाभिमान पर हमला है, हम सभी इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं। आज अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में शहीद हुए दिवंगतों की आत्मशांति, दिवंगत लोगों के परिवार सहित भारत की जनता के सुखमय जीवन की कामना के साथ शांति यज्ञ सम्पन्न हुआ। आतंकवाद के मूल को नष्ट करने की कामना के साथ मृतात्माओं की शांति के लिए यज्ञ में अनेक आहूतियाँ देते हुए भारत से आतंकवादियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की