अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में उत्कृष्ठ सेवा कार्य हो रहा है 
डा. अशोक कुमार पटेल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी – शासकीय जिला चिकित्सालय, उज्जैन

मानव सेवातीर्थ अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में डा. अशोक कुमार पटेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी शासकीय जिला चिकित्सालय, उज्जैन ने आश्रम संस्थापक सुधीर भाई के साथ आश्रम के मानव सेवा कार्यों का अवलोकन कर विभिन्न प्रकल्पों में निवासरत दिव्यांग, बहु दिव्यांग मनोरोग से ग्रसित बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों से मुलाकात की। शासकीय जिला चिकित्सालय उज्जैन मनोरोग विभाग द्वारा आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर सद्गुरू रणछोड़दासजी महाराज के चित्र के समक्ष विकास दीप प्रज्वलित कर गौ सेवा की। डा. पटेल ने कहा कि सेवाधाम आश्रम की विजिट कर आश्रम के विभिन्न प्रकल्प रतनलाल डिडवानिया अवेदना केन्द्र, सत्यवती महिला प्रकल्प, आनन्द करूणालय, श्रीरामकृष्ण बालगृह एवं माँ शारदा बालिका गृह सहित परिसर का भ्रमण कर निवासरत दिव्यांग बच्चों, युवा एवं बुजूर्गो को देखा। यहाँ हो रही सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को देखा एवं अभिभूत हुआ। मुझे ऐसा लगता है कि यहां पर सेवा जो दी जा रही है वह उत्कृष्ठ सेवाऐं दी जा रही है एवं बहुत सा कार्य करने की संभावना है। शासन से जो भी चिकित्सकीय मदद होगी उसमें अवश्य हम सहभागी रहेंगे। इस अवसर पर डा. आदित्य माथुर जिला महामारी विशेषज्ञ एवं डा. नीतराज गौड़ मनोरोग विशेषज्ञ उज्जैन उपस्थित रहे। आश्रम की परम्परानुसार मंगल तिलक, दुपट्टा एवं मालवी पगड़ी से सम्मान किया गया

'अंकितग्राम' सेवाधाम आश्रम उज्‍जैन - गतिविधियॉं

Events & Functions

भारत के इतिहास में पहली बार… राजघाट महात्मा गांधी समाधि स्थल से विश्व में शांति…