अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम की सेवाओं से 15 हजार से अधिक पंचक्रोशी यात्री हुए लाभान्वित

सद्गुरू दर्शन, फलाहारी खिचड़ी, चाय, आराम हेतु बिस्तर, ठण्डा पानी प्याऊ, औषधी, सुसज्जित छायादार टेंट, गुरूजी ठण्डाई, आनन्द स्टाल, औषधी, व्हीलचेयर, एम्बूलैंस सहित अनेक सेवाओं के साथ भजन संध्या का आयोजन

118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पर निकले पंचक्रोशी यात्रियों हेतु ‘अंकित ग्राम’, सद्गुरू धाम सेवाधाम आश्रम पंचक्रोशी पड़ाव स्थल पर सद्गुरू दर्शन, भव्य सुसज्जित बिस्तरयुक्त पण्डाल, सद्गुरू प्रसादम्-फरियाली खिचड़ी, चाय, नमकीन परमल, पानी की प्याऊ, उर्जा पेय, गुरूजी ठण्डाई, आनन्द स्टाल-कपड़ो का आनन्द, सद्गुरू चिकित्सालय एवं एम्बूलैंस सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या, दिव्यांगों हेतु व्हीलचेयर, बुजुर्गों, दिव्यांगों के आराम हेतु पलंग-बिस्तर की सुविधा एवं मोबाईल चांर्जिंग आदि से सम्बन्धित विविध सेवा कार्य किये गये, अनवरत चले इन सेवा कार्यो से 15 हजार की संख्या में धर्मालुजन लाभान्वित हुए। आश्रम संस्थापक सुधीर भाई, श्रीमती कांता भाभी एवं राजकुमार अग्रवाल जलंगाव के नेतृत्व में वनवासी कल्याण परिषद उज्जैन के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल, महानगर संघचालक योगेश भार्गव, बहादुर सिंह बोरमुण्डला पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण, जिला पंचायत अध्यक्ष अन्तर सिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सौलंकी, गोवर्धन सिंह डोडिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ग्रामीण, आदि गणमान्जनों ने खिचड़ी वितरण किया। आश्रम के बच्चों, युवाओं एवं बजुर्गों सहित इन्दौर से सर्वश्री निर्मल गोयल, सीए अभिषेक गोयल, श्रीमती वर्षा गोयल, प्रवेश सिंघल, मोनिका दीदी, गौरी दीदी, श्रीमती कीर्ति अग्रवाल, जलगांव, प्रकाश पाटीदार आदि ने पंचक्रोशी की सेवा में सहभागिता की। आश्रम के पड़ाव स्थल का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा भी किया गया।

सुधीर भाई ने बताया कि उज्जैन नगर में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली पंचक्रोशी यात्रा में आश्रम के समक्ष स्थित श्री बिल्वकेश्वर मंदिर स्थित पड़ाव और सेवाधाम आश्रम पड़ाव स्थल पर 23 अप्रैल से लगातार हज़ारों यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा, हजारों की संख्या में यात्री पड़ाव स्थल पर पहुँचे। रात्रि में दो बजे पड़ाव स्थल पर पैर रखने की भी जगह नही बची थी, जिसे जहां स्थान मिला वह वहीं विश्राम करने लगा। आश्रम की युवा टीम में आकाश, सुमित, शाहरूख, देवा, रोहित, टीटू, अशोक, कपिल, मयंक, आदर्श केसरी, रोशन, गोरीशंकर कान्हा, वंश आदि ने सहयोग किया

'अंकितग्राम' सेवाधाम आश्रम उज्‍जैन - गतिविधियॉं

Events & Functions

भारत के इतिहास में पहली बार… राजघाट महात्मा गांधी समाधि स्थल से विश्व में शांति…