पद्मश्री डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र पहुंचे सेवाधाम।  

‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम के परोक्ष समाजसेवी मास्टर अंकित एस. गोयल के 31वें पुण्य स्मरण पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर पद्मश्री
डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र कुलाधिपति एस. व्यासा विश्वविद्यालय, बैंगलोर एवम् संस्थापक स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर सेवाधाम पहुंचे।

आश्रम के मुख्य द्वार पर सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ‘‘भाईजी’’, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी सहित आश्रम के नन्हे-मुन्हे दिव्यांग एवं विशेष बच्चों ने सद्गुरू बैण्ड के माध्यम से भव्य स्वागत किया। स्वागत पश्चात डाॅ. नागेन्द्र ने सहजता से आश्रम के दिव्यांग बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और सुधीर भाई द्वारा की जा रही मानव सेवा को सराहा।

इस अवसर पर श्री दयानन्द स्वामी, डायरेक्टर फाइनेंस व प्रबंधक एस. व्यासा युनिर्वसिटी, बैंगलोर, डाॅ. एन.के. मंजूनाथ प्रो. वाईस चांसलर एवं डायरेक्टर रिसर्च, एस. व्यासा युनिर्वसिटी, बैंगलोर एवं श्री अरविन्द चेंजीरी सदस्य एकेडमिक काउंसिल, एस. व्यासा युनिर्वसिटी, बैंगलोर का भी स्वागत किया गया।

डाॅ. एच.आर नागेन्द्र आज करेंगे स्वामी विवेकानन्द दंत चिकित्सा प्रकल्प का शुभारंभ

सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि विश्व के जाने-माने योग गुरू एवं भारत राष्ट्र के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के योग शिक्षक, कुलाधिपति एवं स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलने वाले पद्मश्री डाॅ. एच. आर. नागेन्द्रजी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द दंत चिकित्सा प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से डाॅ. आर.एस. अग्रवाल, यूएसए भी सम्मिलित हो रहे है। समारोह में महारोगियों एवं जरूरतमंदों को उनी कम्बल, वस्त्र एवं अन्न वितरण भी किया जावेगा।

‘‘सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय मानवता सम्मान’’ से सम्मानित होंगे डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र

‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम, उज्जैन द्वारा योग के विषय पर उल्लेखनीय कार्य करने एवं अनेक शोध से युवा पीढ़ी में रूचि पैदा करने वाले पद्मश्री डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र को उज्जयिनी की पावन धरा पर सेवाधाम के सेवांगन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में
सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय मानवता सम्मान से सम्मानित किया जावेगा।